आज हमारा तिरंगा जिस मूल रूप में है, उसके जनक हैं पिंगली वेंकैया। पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पास एक गांव में हुआ था। पिंगली वेंकैया को राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण का जिम्मा खुद महात्मा गांधी ने सौंपा था। 1921 में उन्होंने ध्वज तैयार किया। वर्ष 1931 में इसमें कुछ संशोधन किए गए। 22 जुलाई 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज मूल रूप में स्वीकार किया गया।

0 टिप्पणियाँ