भारतीय कथक नृत्य कलाकार - सितारा देवी

 हेलो दोस्तों, कैसे हैं आपलोग? आशा करता हूँ सबकोई स्वस्थ और अच्छे होंगे। दोस्तों आज मै आपसे भारत के महत्वपूर्ण कथक नृत्य कलाकार सितारा देवी के बारे मैं बात करने वाला हूँ तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

sitara devi
(8 नवंबर 1920 - 25 नवंबर 2014)
सितारा देवी का जन्म 8 नवंबर 1920 को कोलकाता मैं हुआ था। उनका बचपन का नाम धनलक्ष्मी था। केवल 8 वर्ष की उम्र में ही धनलक्ष्मी का विवाह करा दिया गया था। ससुराल वाले चाहते थे कि धनलक्ष्मी घर के कामकाज में रूची ले। लेकिन उन्होंने स्कूल जाने की जिद ठान ली। नतिजा विवाह टूट गया। वाराणसी के रहने वाले उनके पिता मूल रूप से कथक कलाकार थे, सो बच्ची की रगों मैं भी नृत्य पहले से ही बसा हुआ था। 10 वर्ष की उम्र होने तक वह एकल नृत्य का प्रदर्शन करने लगी। सितारा देवी को पद्यमश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 25 नवंबर 2014 को उनका निधन हो गया।



0 टिप्पणियाँ

About