मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है?

 राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 25 लाख रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। इसमें अनुदान की राशि भी शामिल है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 5392 युवाओं के बीच 77 करोड़ 84 लाख रुपये ऋण के तौर पर बांटे जा चुके हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है । पिछले वर्ष नवंबर -दिसंबर में चलाए गए आपके अधिकार, आपके द्वार, आपकी सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत आपके दरवाजे पर जाकर जहां आपकी समस्याओं का निदान किया गया, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया। सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाएं शुरू की है और आगे भी कई योजनाओं की कार्य योजना बनाई जा रही है । आप इन योजनाओं का लाभ ले और दूसरों को भी इसका लाभ दिलाएं । इसके साथ इन योजनाओं की निगरानी भी करें तथा किसी भी तरह की परेशानी हो तो संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर इसका समाधान निकालें ।अगर इसमें कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदी: राष्ट्र की अभिव्यक्ति और राजभाषा के रूप में इसकी गौरवशाली यात्रा

भारत निर्वाचन आयोग

विक्रम-1: भारत की कमर्शियल ऑर्बिटल लॉन्च सेवाओं का मजबूत आधार