प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना

हेलो दोस्तों, आज मैं आपसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना के बारे मैं बात करने वाला हूं तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्याती बीमा योजना की शुरूआत 9 मई 2015 को हुई थी। इस योजना की घोषणा 2015 के केन्द्रिय बजट में की गई थी, जब यह देखा गया कि करीब 20 प्रतिशत आबादी के पास ही किसी तरह का बीमा कवरेज है। इस योजना मे शामिल होने की पात्रता 18 से 50 वर्ष की है। इस योजना का पंजीकरण आप बैंक शाखाओं, इाकघरों और ऑनलाइन कर सकते हैं। योजना का वार्षिक प्रिमियम मात्र 436 रूपये है। इस योजना मे बीमा अवधी के दौरान किसी भी तरह से मृत्यु में 2 लाख रूपये का मुआवजा मिलता है। पात्रता के लिए बैंक या डाकघर मे खाता होना और ऑटो डेबिट की अनुमती अनिवार्य है। इस योजना को शुरू करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि आमतौर पर ऐसे बीमा के लिए डॉक्टरी जॉच होती है, कंपनी फैसला करती है किसको दो, किसको नहीं दो। लेकिन इस योजना में आपको सिर्फ फॉर्म भरना है। अगर आप बिमार भी होंगे तो भी आपको बीमा मिल सकता है।


आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट में जरूर बतायें। आपके कमेंट हमें कुछ नया लिखने और सिखने में मदद करते हैं। धन्यवाद ।

0 टिप्पणियाँ

About